Dehydration और थकावट की वजह हो सकती है ये सब्जी, ज्यादा इस्तेमाल करना पड़ सकता है भारी
लोग इसे सलाद में, खाने में, जूस में और चाट के पकौड़े में डालकर खाना पसंद करते हैं. अगर सही मात्रा में खाया जाए तो यह सेहत के लिए अच्छा हो सकता है।
जरूरत से ज्यादा कुछ भी हमेशा बेहतर नहीं होता है। फिर वह चीज कितनी भी सेहतमंद क्यों न हो। वहीं अगर नींबू की बात करें तो नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। लोग इसे सलाद में, खाने में, जूस में और चाट के पकौड़े में डालकर खाना पसंद करते हैं. अगर सही मात्रा में खाया जाए तो यह सेहत के लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन नींबू का ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
कुछ लोग नींबू पानी का बहुत अधिक सेवन भी करते हैं। जिससे उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तो आइए जानते हैं नींबू के ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले नुकसान।
मैगोंट
सुबह खाली पेट नींबू और शहद का सेवन करने से पाचन क्रिया ठीक रहती है। लेकिन आपको बता दें कि इसके ज्यादा सेवन से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। दरअसल, नींबू के अधिक सेवन से पेट की समस्या हो सकती है साथ ही यह आपके पाचन पर भी बुरा असर डाल सकता है।
डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है
अगर आप बहुत ज्यादा नींबू का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपको बार-बार टॉयलेट जाने की समस्या हो सकती है। इससे पेट खराब और थकान भी हो सकती है। शरीर शुष्क भी हो सकता है।
दांत दर्द
नींबू अम्लीय होता है जिसके कारण यह दांतों में जलन पैदा कर सकता है। ज्यादा नींबू या नींबू पानी का सेवन करने से दांत दर्द हो सकता है। इसलिए नींबू का सेवन या खाद्य पदार्थों में सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।